Amrood ki kheti poori jaankaari, baagbani kheti chhatarpur madhya pradesh अमरूद की खेती छतरपुर मध्य प्रदेश,
"जय बुंदेलखंड, जय छतरपुर" किसान भाइयों इस आर्टिकल में हम बात करेंगे मध्यप्रदेश में किए जाने वाले अमरूद की खेती के बारे में जिससे किसान लाखों की कमाई कर सकते हैं। जिन किसान भाइयों के पास में अन्य फसलों के लिए पानी या जमीन की कमी है। तो किसान बागवानी में रुचि ले सकते हैं। बागवानी एक ऐसी ऐसी खेती की पद्धति जिससे किसान कम समय में,कम बजट में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है। जिसकी डिमांड भारत सहित दुनियाभर के मार्केट में हैं। बात कर लेते हैं अमरूद की खेती के बारे में आज भारत देश के लाखों उन्नतशील किसान बागवानी खेती करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। क्यों ना किसान भाइयों हम भी आगे आकर बागवानी जैसी फसलों का लाभ लें और अपनी आमदनी को बढ़ाएं। अक्सर किसान भाई पूंजी को लेकर काफी परेशान रहते है। एसी स्तिथि में किसान 100-150 पौधे लगाने के साथ अन्य फसलों को भी उगा सकते हैं।बात है बस समझ की। Table of content:- 1.1- अमरूद के बारे में सामान्य परिचय 1.2- क्षेत्र वितरण 1.3- अमरूद का उपयोग 1.4- खेती के लिए उपयुक्त जलवायु 1.5- अमरूद की खेती के लिए उपयुक्त भूमि 1.6- अमरूद क...